फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर महायोजना के अंतर्गत अब विनियमित क्षेत्र से बनेंगे नक्शे

विज्ञापन
नजीबाबाद महायोजना 2031 के लिए जानकारी जुटाती मुरादाबाद की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नगर महायोजना के अंतर्गत अब विनियमित क्षेत्र से बनेंगे नक्शे
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। विनियमित क्षेत्र कार्यालय जल्द ही नगर महायोजना 2031 के अंतर्गत नक्शा स्वीकृत करेगा। बिजनौर और धामपुर के बाद नजीबाबाद में मास्टर प्लान योजना लागू की जा रही है।
विज्ञापन

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के संयुक्त नियोजक विवेक भास्कर के निर्देशन में संयुक्त नियोजक मुरादाबाद संभागीय नियोजन खंड की टीम नजीबाबाद में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची है। नजीबाबाद महायोजना 2031 प्रारूप के अंतर्गत जल्द तहसील में मास्टर प्लान के अंतर्गत जोनल रेग्यूलेशन एक्ट लागू किया जाना है। नगर महायोजना की स्वीकृत शासन ने 30 अक्तूबर 2018 को दिया था। योजना के अंतर्गत शीघ्र नजीबाबाद महायोजना 2031 बुकलेट जारी की जाएगी। मुरादाबाद से आई विभाग की टीम अपर संख्या अधिकारी विजेंद्र सिंह, अनुरेखक अनिल कुमार ने विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी एवं एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, अवर अभियंता एनके सिंह के निर्देशन में महायोजना के मास्टर प्लान लागू होने की प्रक्रिया के अंतिम सर्वेक्षण अभियान में बाग, तालाब और नेशनल हाईवे से संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया। राजस्व विभाग की ओर से महायोजना क्षेत्र से संबंधित बाग और तालाबों की स्थिति की टीम को जानकारी दी गई। नगर महायोजना 2031 जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित बोर्ड बैठक के तुरंत बाद लागू हो जाएगी। 10 वर्षों के लिए तैयार योजना के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र कार्यालय नजीबाबाद आवासीय, व्यवसायिक, उद्योग और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को ध्यान में रखकर नक्शे स्वीकृत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें