फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 28 के बजाए 21 दिन ही सील रहेंगे हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 28 के बजाए 21 दिन ही सील रहेंगे हॉट स्पॉट
विज्ञापन

बिजनौर। अब केवल 21 दिन तक ही हॉट स्पॉट इलाके सील रहेंगे। शासन ने इसकी निर्धारित समयावधि को 28 से घटाकर 21 दिन कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने से संक्रमित इलाके के नागरिकों को इस पाबंदी से एक सप्ताह की छूट मिलेगी।
जिला प्रशासन ने जनपद में कुल 17 हॉट स्पॉट इलाके घोषित किए थे। इनमें से 12 क्षेत्रों को इस पाबंदी से मुक्त कर दिया है। कुल पांच हॉट स्पॉट ही बचे हैं। नियमानुसार किसी भी इलाके में कोई कोरोना संक्रमित निकलता है तो उस इलाके को सील किया जाता है। फिर 14 दिन बाद मरीज की दूसरी जांच कराई जाती है। यह रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 24 घंटे बाद फिर से मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाता है। तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मरीज को रोग मुक्त घोषित कर दिया जाता है। इसके बावजूद हॉट स्पॉट इलाके की सील नहीं खोली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार हॉट स्पॉट इलाके इसलिए सील किए जाते हैं, जिससे उस इलाके के लोग स्वतंत्र विचरण न करें और कोरोना की चेन तोड़ी जा सके। सीएमओ ने बताया कि किसी क्षेत्र में एक भी कोरोना पॉजिटिव मिलता है, तो क्षेत्र को 28 दिन के लिए सील किया जाता है, लेकिन अब नियम में परिवर्तन किया है। इसकी समय सीमा को घटाकर 21 दिन किया गया है। हॉट स्पॉट इलाकों को एक सप्ताह की छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें