फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे बेसिक स्कूलों की यूनिफॉर्म

विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में बेसिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं की ड्रेस संबंधी बैठक को संबोधित करत? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे बेसिक स्कूलों की यूनिफॉर्म
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के महिला स्वयं सहायता समूह बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की वेशभूषा तैयार करेंगे। लॉकडाउन के दौरान आए बाहर आई महिलाओं को इस कार्य से जोड़ा जाएगा। डीएम रमाकांत पांडेय ने स्वदेशी अभियान को गति देने के लिए स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी की विकास भवन में बैठक हुई। डीएम रमाकांत पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि जिले के प्राथमिक तथा जूनियर हाई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की यूनिफॉर्म स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सिलवाई जाए। जिले में करीब पौने दो लाख यूनिफॉर्म बनेंगी, जिसकी कीमत करीब 300 रुपये है। इसके लिए खादी ग्रामोद्योग कपड़ा सप्लाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से आने वाली महिलाओं को सिलाई का काम दिया जाएगा, ताकि वे रोजी रोटी कमा सकें। जिले से शर्ट पेंट सिलकर ब्रांडेड कंपनी को भेजे जाते हैं। समूह रबर की चप्पल तैयार कर रहे हैं। डीएम ने कहा है कि जिले के कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराकर प्रोत्साहन दें। डीएम ने चप्पल तैयार कराकर जिले से नंगे पैर गुजरने वाले मजदूरों को देने को कहा है। जिले के उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया है। सीडीओ केपी सिंह को कुछ समूहों द्वारा तैयार मास्क की सिलाई स्तरीय नहीं मिली है। उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें