फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गर्भवती महिलाओं की कोविड जांच होगी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गर्भवती महिलाओं की कोविड जांच अनिवार्य
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण की आशंका से निजात दिलाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें, इसके तहत अब गर्भवती महिलाओं का भी कोरोना टेस्ट शुरु होगा। इसके लिए जिला महिला अस्पताल से लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इससे पूर्व गर्भवती महिलाओं के कोविड जांच केवल संभावना के आधार पर ही होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरकारी अस्पतालों में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं के साथ होगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। संक्रमितों की तलाश के लिए एक ओर जहां डोर टू डोर सर्वे किया गया, वहीं सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों में भी कार्यरत कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं रुटीन चेकअप एवं प्रसव कराने के लिए पहुंच रही हैं। पिछले दिनों गर्भवती महिलाओं के पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई थी। लगभग पांच गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्हें प्रसव के लिए हॉयर सेंटर भेजा गया था। हालांकि उपचार के बाद अब ये सभी महिलाएं पूर्णत: ठीक हो चुकी हैं। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. आभा वर्मा ने बताया कि प्रसव के पूर्व गर्भवती महिलाओं में संक्रमण का खतरा बना रहता है। इस संभावना को दूर करने के लिए उनका भी सैंपल लिया जाएगा। साथ ही रुटीन जांच कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं को जांच के दायरे से गुजरना होगा। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। इनकी एंटीजन किट एवं ट्रू नॉट और लैब में तीनों प्रकार से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें