एआरपी सहित तीन शिक्षकों को नोटिस
धामपुर। बीआरसी केंद्र पर आडिट कराने के नाम पर 31 अगस्त को हंगामा करने वाले तीन शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल सिंह ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बीईओ ने बताया कि 31 जुलाई को लखनऊ से आई टीम द्वारा ब्लाक के 35 प्रतिशत स्कूलों में सरकारी धन से विभिन्न मदों में हुए कार्य का आडिट किया गया था। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने बीआरसी केंद्र पर पहुंच कर हंगामा किया था, आरोप लगाया था कि आडिट टीम किसी के घर पर बैठ कर आडिट के नाम खेल कर रही हे। जबकि ऐसा नहीं था। बताया कि हंगामा करने के आरोप में एआरपी राजीव कुमार, अनिल कुमार और मनोज कुमार को नोटिस जारी हुए है।
बीईओ ने बताया एआरपी राजीव कुमार पर एआरपी होने के कारण किसी भी स्कूल का चार्ज नहीं है। अनिल कुमार अपने स्कूल का आडिट करा चुके थे। मनोज कुमार पर चार्ज नहीं था। जब इनके पास चार्ज नहीं था। तो यह शिक्षक कौन से स्कूल का आडिट कराने को यहां आए थे। तीन दिन में संतोषजनक जबाव न देने पर विभागीय कार्रवाई होगी। उधर शिक्षक राजीव कुमार ने लगे आरोपों को गलत बताया है।