फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले कई शिक्षक और शिक्षामित्रों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले कई शिक्षक और शिक्षामित्रों को नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल सिंह ने शुक्रवार को कई प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रसूलपुर इम्मा का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। जबकि कई विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले हैं। सभी गैरहाजिर मिले शिक्षक शिक्षामित्रों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान रसूलपुर इम्मा का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। इस विद्यालय में तीन शिक्षक नवनीत सिंह, साइस्ता परवीन व आशा चौहान कार्यरत हैं। इसी गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका पुष्पा रानी गैरहाजिर मिली। प्राथमिक विद्यालय कोड़ीपुरा में दो शिक्षामित्र रीना रानी और संजीव कुमार गैर हाजिर मिले। गांव पीपलसाना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका रितु कुमारी सीएल अवकाश पर मिली। लेकिन उन्होंने अवकाश को मानव संपदा पर स्वीकृत नहीं करा रखा था। जबकि उपस्थिति पंजिका में सीएल का प्रार्थना पत्र था। जबकि अवकाश मानव संपदा पर ही स्वीकृत माना जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अब जो भी अवकाश लेने हैं, वह मानव संपदा के आधार से ही लिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने गैरहाजिर मिले शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन के भीतर जवाब न मिलने पर विभागीय कार्यवाही करने की हिदायत दी है। उधर विभाग के सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों की सख्ती के बाद भी कई ऐसे विद्यालय हैं जिनमें शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। कई विद्यालय बंद हैं। ऐसे सभी विद्यालयों को समय से संचालित कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें