फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में पिछड़ी चीनी मिलों को नोटिस जारी, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान में पिछड़ी सात चीनी मिलों को नोटिस
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों को गन्ना भुगतान दिलाने के लिए प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। भुगतान में पिछड़ी मिलों पर सख्ती की जा रही है। नियमानुसार भुगतान न करने पर जिले की नौ में से सात चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे तुरंत किसानों का भुगतान करने को कहा गया है। भुगतान न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

चालू गन्ना पेराई सत्र लगभग खत्म होने को है। अब इक्का-दुक्का मिलें ही पेराई कर रही है। अब चीनी मिलों का पूरा ध्यान चीनी बेचकर और अन्य साधनों से गन्ना भुगतान पर ही रहेगा। गन्ना नियमावली के अनुसार किसानों से गन्ना खरीद के 14वें दिन किसानों को उसका भुगतान मिल जाना चाहिए, लेकिन महीनों महीनों तक चीनी मिलें भुगतान नहीं करती हैं। विलंब भुगतान पर मिलों द्वारा किसानों को 14 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज देने का प्रावधान है लेकिन इसका पालन कभी नहीं होता है। किसानों का मिलों पर भुगतान लटका होने पर भी किसानों को ब्याज नहीं मिलता है, लेकिन वे जो ऋण बैंकों से लेते हैं उस पर बराबर ब्याज देना होता है। जिले की नौ में से सात चीनी मिल भुगतान में पिछड़ी है। बहादरपुर और बुंदकी को छोड़कर कोई मिल समय से भुगतान नहीं कर रही है। प्रशासन द्वारा इन सातों चीनी मिलों को नोटिस भेजकर भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। डीसीओ यशपाल सिंह ने चीनी मिलों को नोटिस भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जिले के चीनी मिलों ने अब तक किया भुगतान
चीनी मिल भुगतान बकाया
धामपुर 562 113
स्योहारा 463 156
बिलाई 109 327
बहादरपुर 350 33
बरकातपुर 280 123
बुंदकी 360 23
चांदपुर 129 63
बिजनौर 45 81
नजीबाबाद 62 87
योग 2363 1009
नोट: भुगतान करोड़ रुपये में है, आंकड़े करीब एक सप्ताह पुराने हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें