फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान: इन नौ चीनी मिलों को जारी हुए नोटिस, डीएम ने दिए सख्त आदेश

Sun, 28 Apr 2019 01:29 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जिले की सभी नौ चीनी मिल समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। इनमें सहकारी क्षेत्र की नजीबाबाद चीनी मिल भी शामिल है। भुगतान न करने पर सभी चीनी मिलों को डीएम सुजीत कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। इन चीनी मिलों पर 14 दिन पूर्व खरीदे गन्ने का 712 करोड़ रुपया बकाया है। चीनी मिलों को समय से भुगतान कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले पेराई सत्र में चीनी मिलों ने समय से भुगतान नहीं किया था। इससे लगभग पूरे साल किसान आंदोलन करते रहे। किसान और प्रशासन दोनों को परेशानी उठानी पड़ी। चालू पेराई सत्र में अभी से चीनी मिलों से समय से भुगतान कराने के लिए शासन सख्त है। भुगतान में सहयोग के लिए चीनी मिलों को केंद्र सरकार ने लोन भी दिया है। सरकार की मंशा है कि चीनी मिलें 14 दिन के अंदर खरीदे गए गन्ने का भुगतान करती रहे। जिले की चीनी मिलों को भी करीब 400 करोड़ रुपये का लोन मिला है। मगर, चीनी मिल फिर भी समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। जिले में नौ चीनी मिल हैं। लोन मिलने के बाद भी इनमें से कोई भी चीनी मिल खरीदे गए गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर नहीं कर रही हैं। डीएम की ओर से सभी चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। चीनी मिल अफसरों को समय से भुगतान करने के लिए चेताया गया है।
विज्ञापन


चीनी मिल     बकाया
धामपुर                66.37
स्योहारा                55.48
बिलाई                272
बहादरपुर                13.80
बरकातपुर    109.34
बुंदकी                9.98
चांदपुर                114.15
बिजनौर                65.79
नजीबाबाद    4.66
कुल              712.03
नोट: बकाया करोड़ रुपये में है। आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें