फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में पिछड़ी सभी नौ चीनी मिलों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान में पिछड़ी सभी नौ चीनी मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की चीनी मिलें गन्ना भुगतान में लगातार पिछड़ती जा रही हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले की सभी नौ चीनी मिलों को नोटिस जारी किए हैं। मिलों को जल्दी भुुगतान करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की सभी नौ चीनी मिलों में अब भी गन्ना पेराई चल रही है। नियमानुसार चीनी मिलों को किसान से खरीदे गन्ने का भुगतान 14 दिन में कर देना चाहिए। लेकिन मिल समय से किसानों को गन्ना भुगतान नहीं कर पाती हैं। लॉकडाउन में गन्ना भुगतान करना चीनी मिलों के लिए और टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लॉकडाउन में चीनी नहीं बिक पा रही है। लोकल और देश के बाकी हिस्सों में जाने वाली चीनी की आपूर्ति बंद है। इसका असर किसानों के गन्ना भुगतान पर पड़ रहा है। चीनी मिलों को समय से भुगतान करने के लिए डीएम कार्यालय से नोटिस जारी किए गए हैं। सभी मिलों से गन्ना भुगतान 14 दिन की समयसीमा में करने के निर्देश दिए गए हैँ। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि मिलों पर भुगतान के लिए पूरा दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल गन्ना खरीद भुगतान बकाया
धामपुर 586.61 421.26 165.35
स्योहारा 555.64 386.68 168.95
बिलाई 405.69 100.47 305.22
बहादरपुर 332.94 265.05 67.88
बरकातपुर 368.61 207.54 161.06
बुंदकी 344.70 279.53 65.16
चांदपुर 177.43 48.18 129.24
बिजनौर 113.56 22.63 90.92
नजीबाबाद 141.53 120.03 21.24
कुल 3026.73 1851.41 1175.32
नोट : रुपये करोड़ में हैं। गन्ना खरीद 14 दिन पहले की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें