फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अतिक्रमण हटाने को छह के खिलाफ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को छह के खिलाफ नोटिस जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। लोनिवि ने नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर छह प्रतिष्ठानों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। 15 दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो संबधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा होने को है। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सीकेआई चौराहे क्षेत्र में 26 मीटर चौड़ा मार्ग निर्मित किया जाना है, जिसके लिए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण बाधा बन रहा है। लोनिवि ने सीकेआई चौराहे क्षेत्र के अतिक्रमण में चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सीकेआई चौराहे क्षेत्र में गन्ना विकास समिति परिषद की दिशा में अतिक्रमण चिह्नित कर टिंकू, योगेश, सुरेंद्र कुमार, भीष्म सिंह, सेठी बोर्ड इंडस्ट्रीज और शीतल पेय कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किए। यदि 15 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें