फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव सिकरौडा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर लहलहा रहीं फसलें
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। गांव सिकरौडा में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ ग्रामीणों का अवैध कब्जा है। ग्राम समाज की कई बीघा भूमि पर अवैध रूप से गन्ने और गेहूं की फसलें लहलहा रही हैं।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र की लकड़हान नदी के दोनों ओर सिकरौडा ग्राम पंचायत की करीब 300 बीघा भूमि है। 100 बीघा से अधिक चारागाह की भूमि पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा है। वर्षों से ग्रामीण इस भूमि पर अवैध कब्जा कर गेहूं और गन्ने की फसल बो रहे हैं। आठ माह पूर्व राजस्व टीम ने गांव सिकरौडा में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश की थी। उस दौरान राजस्व टीम को ग्राम समाज की 140 बीघा भूमि पर कब्जा मिला, जिसे राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से जमीन जोतकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। वर्तमान में ग्रामीणों ने फिर से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया है। तहसीलदार कमलेश कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत सिकरौडा में लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि ग्राम समाज की भूमि पर फसल मिली तो उसे कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें