धामपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत गुट) के जिला मंत्री विनोद कुमार ने भाजपा सरकार को शिक्षक विरोधी बताते कहा कि जब तक शिक्षक एक होकर आंदोलन को तेज नहीं करेंगे, तब तक उनका शोषण रुकने वाला नहीं है।
शुक्रवार को अपने आवास में प्रेसवार्ता में जिला मंत्री ने कहा कि आंदोलन को मजबूती के साथ चलाने के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष समिति का गठन हो गया है। समिति का अध्यक्ष उमेश त्यागी को बनाया गया है। जिला मंत्री ने कहा कि संगठन अब चुप नहीं रहेगा। बगैर आंदोलन के कुछ होने वाला नहीं है। वित्तविहीन शिक्षकों का भविष्य संवारने को मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी, उस कमेटी ने भी आज तक रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है। इस मौके पर ओपी यादव, विनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।