फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव के बीस पदों के लिए आज होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव समिति ने जिला बार के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिला मुख्य चुनाव अधिकारी मदनलाल अरोड़ा, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह व राधेश्याम चिकारा द्वारा जारी संशोधित चुनाव कार्यकम के अनुसार जिला बार के बीस पदों के लिए नामांकन पत्र पूर्व घोषित 10 दिसंबर के स्थान पर 11 दिसंबर को प्रात दस बजे से तीन बजे दाखिल किए जा सकते हैं। 11 दिसंबर के स्थान पर नामांकन पत्र 14 दिसंबर को दो बजे दोपहर तक वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र पर आपत्ति दो बजे से साढ़े चार बजे तक की जा सकेगी। 15 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं आपित्तयों का निस्तारण कर उसी दिन प्रत्याशियों के नाम का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चुनाव समिति की बैठक में जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार के बाद आदेश पारित किया गया कि चुनाव मॉडल बॉयलाज के अनुुसार कराये जा रहे है। उत्तर प्रदेश बार कौसिंल के अध्यक्ष का पत्र मदन लाल अरोड़ा को प्राप्त हुआ है। इस पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक पद पर आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें