फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला बार एसोसिएशन के पदों पर 16 मार्च को होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी चुनाव के लिए नामांकन की तिथि घोषित कर दी गई है। नामांकन 16 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक वितरित व जमा किए जाएंगे। इसके बाद शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी चुनाव कमेटी मुख्य चुनाव अधिकारी चरत सिंह एडवोकेट ने बताया कि सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए अर्हता 25 वर्ष, नामांकन शुल्क 30 हजार, महासचिव पद के लिए अर्हता 15 वर्ष, नामांकन शुल्क 20 हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अर्हता 20 वर्ष, नामांकन शुल्क 15 हजार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्हता 10 वर्ष, नामांकन शुल्क छह हजार, कोषाध्यक्ष पद महिला अधिवक्ता आरक्षित के लिए अर्हता 10 वर्ष, नामांकन शुल्क पांच हजार रुपये, संयुक्त सचिव प्रशासनिक, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक महिला के लिए अर्हता पांच वर्ष, नामांकन शुल्क 2500 रुपये, गवर्निंग सदस्य वरिष्ठ के लिए अर्हता 15 वर्ष, नामांकन शुल्क प्रत्येक सदस्य तीन हजार रुपये निर्धारित हैं।
वहीं, गवर्निंग सदस्य कनिष्ठ पद के लिए अर्हता पांच वर्ष, नामांकन शुल्क प्रत्येक सदस्य 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिवक्ताओं को नामांकन के लिए अपना सीओपी कार्ड व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। मतदान 25 मार्च 2026 को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें