फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी ने किया कण्व आश्रम का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नोडल अधिकारी ने किया कण्व आश्रम का दौरा
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के नोडल अधिकारी अनिल मिश्रा ने गंगा तट पर बसे रावली-ब्रह्मपुरी के निकट स्थित प्राचीन महर्षि कण्व आश्रम का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के प्रांगण में पीपल का एक पौधा भी रोपित किया।
कण्व आश्रम के संरक्षक पद्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिजनौर में कोरोना के नोडल अधिकारी अनिल मिश्रा अवर अभियंता मनोज मानव और रमेश चंद्र महेश्वरी के साथ कण्व आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा नदी में स्नान किया। पूरे आश्रम का भ्रमण किया। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर आश्रम परिसर में पीपल का एक पौधा लगाया। अनिल मिश्रा ने आश्रम के निर्माण कार्य और आश्रम की सफाई व सुंदरता की प्रशंसा की। उन्होंने आश्रम निर्माण में उनके स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आगे भी आश्रम भ्रमण की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक पद्म सिंह ने बताया कि उन्होंने बताया कि इस आश्रम का जीर्णोंद्धार कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा महाभारत सर्किट से जुड़वाने की योजना है। इसके लिए शासन-प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है। कुछ दिन पहले ही इस आश्रम के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है। आश्रम में एक गौशाला का निर्माण भी कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर इसमें कण्व ऋषि की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें