फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी पत्नी सहित संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नोडल अधिकारी पत्नी सहित संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के नोडल अधिकारी और उनकी पत्नी सहित जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और दस मरीजों ने कोरोना को अलविदा कहा। इनके साथ में 986 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4211 हो गई है। इनमें से अब तक 4035 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जिले में अब तक करीब 58 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 118 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव ने कहा कि मंगलवार को जनपद में कुल छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी, उनकी पत्नी, नजीबाबाद के गांव जसवंतपुर लुकादड़ी, बिजनौर नगर, अल्हैपुर ब्लॉक के गांव काला उर्फ पुरैनी से से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया। उन्होंने बताया कि दस मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब तक जिले से कुल दो लाख 60 हजार 452 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 58 हजार 754 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4211 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 54 हजार 543 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 986 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें