फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर नोडल अफसर को फटकार

Sat, 26 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जगतराज ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या मानवता के प्रति जघन्य अपराध के साथ प्रकृति के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के प्रति संवेदनशील है। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार को उनकी कार्यप्रणाली सहीं नहीं पाए जाने पर फटकार लगाई। डीएम ने निर्देश दिए कि उपजिला मजिस्ट्रेट के साथ जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। केंद्र पर अनियमितताएं पाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति के चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

बैठक में सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह, डीजीसी सिविल श्री अग्रवाल व नोडल अधिकारी डा. प्रमोद देशवाल व अन्य सदस्य मौजूद  रहे। डीएम जगतराज ने बैठक में एक नए अल्ट्रासाउंड सेंटर पारस हेल्थ केयर हास्पिटल चांदपुर के सभी अभिलेख नियमानुसार पाने पर अनुमति प्रदान की। साथ ही कल्याणी हास्पिटल नजीबाबाद तथा तोमर अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेखों में कमी पाए जाने पर अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन


डीएम ने शक्ति नर्सिंग होम मंडावर रोड बिजनौर द्वारा बिना अनुमति प्राप्त किए नई अल्ट्रासाउंड मशीन क्रय कर उसका संचालन करने पर गंभीरता से लेते हुए संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि नोडल अधिकारी नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के मानकों को पूरा कराने के पश्चात ही अग्रिम कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें