फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाढ़ से राहत नहीं, हालात जस के तस

Fri, 22 Aug 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलीलपुर के गांव जमालुदीनपुर का खेड़ा पर गंगा का पानी फोटो संवाद
विज्ञापन
जलीलपुर। गंगा के निकट वाले गांव के लोगों की मुश्किलें 17वें दिन भी जस की तस बनी हुई है। चारों ओर पानी भरा होने से सड़कों पर आवागमन सामान्य नहीं हो पाया है। गांववासी नाव और ट्रैक्टर के सहारे यात्रा कर जरूरी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र में करीब एक दर्जन गांव के हजारों लोगों का जन-जीवन बाढ़ से प्रभावित है, जबकि तीन दर्जन गांव के किसानों की फसलों में पानी घुसा हुआ है। गांव मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर के हालात शुक्रवार को भी टापू जैसे बने हुए थे। पशु पालकों के सामने पशुओं का पेट भरना मुश्किल बना है। किसान गहरे पानी से चारा लेकर आने के लिए मजबूर हैं। गांव दत्तियाना, जमालुदीनपुर का खेड़ा, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुम्हरिया, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी आदि के लोगों का गांव से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। जरूरी काम करने के लिए लोग ट्रैक्टर अथवा नाव में बैठकर ही जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें