फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले वाहनों को नगरपालिका सैनिटाइज

विज्ञापन
नजीबाबाद- सबिया निशात - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सैनिटाइज कराए बिना नगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बाहरी वाहन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में नगरपालिका ने बाहर से आने वाले वाहनों को नगर में प्रवेश से पूर्व सैनिटाइज करने का फैसला लिया है। नगरपालिका परिषद ने नगर में कीटनाशी छिड़काव अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू करेगी।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार की उपस्थिति में नगरपालिका परिषद ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने को बड़ा फैसला लिया। पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां की उपस्थिति में नगर को कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह मुक्त रखने के लिए 6 सेक्टरों में बांटा गया है। नगर के प्रमुख प्रवेश द्वार से बाहर से आने वाले सभी वाहन नगर में तभी प्रवेश कर पाएंगे जब उन्हें नगरपालिका परिषद के कर्मचारी सैनिटाइजर से पूरी तरह सैनिटाइज कर देंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबिया निशात ने बताया कि नगरपालिका परिषद ने नगर में प्रवेश के छह मुख्य रास्तों डबल फाटक, गुरुद्वारा तिराहा, पुलिस चौकी रम्पुरा, बासफोड़ान, संतोषी माता मंदिर तथा कोटद्वार रेलवे क्रासिंग पर प्रात: 8 बजे से रात 8 बजे तक नगरपालिका की टीम तैनात रहेगी। वाहन नगर में प्रवेश करने से पूर्व अच्छी गुणवत्ता से सैनिटाइजर से वाहन को खाली कराकर सैनिटाइज किया जाएगा। वाहन को अच्छी तरह साफ करने के बाद प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबिया निशात ने बताया कि नगरपालिका ने तत्काल प्रभाव से नगर में नुवान और क्लोरो पाइरोफॉस मिलाकर पूरे नगर क्षेत्र में हाथ की मशीनों और बड़ी मशीन के माध्यम से रोजना शाम 4 बजे तक छिड़काव कराने तथा उसके बाद रात्रि में उन्हीं स्थानों पर फॉग मशीन से कीटनाशी मारने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। चेयरपर्सन ने सफाई नायकों रामपाल, पारथ, अरविंद सूद, हरिओम, त्रिलोक आदि को नगर को कोरोना वायरस प्रकोप से मुक्त रखने के लिए अभियान को गंभीरता से चलाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें