फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Tue, 19 Mar 2019 12:19 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में नामांन के दौरान कलक्ट्रेट में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  बिजनौर लोकसभा सीट के लिए पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। 11 प्रत्याशियों ने पर्चे जरूर खरीदे। कलक्ट्रेट में पहले दिन ही गहमागहमी रही। मंगलवार से नगीना लोकसभा सीट के लिए भी नामजदगी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा सीट की नामजदगी के पहले दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलक्ट्रेट के अंदर व गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास व विकास भवन के पास बैरियर लगा दिया गया। वहां तैनात पुलिस किसी को अंदर नहीं आने दे रही थी। वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक थी। लोग पैदल ही इस मार्ग से निकल   रहे थे। कलक्ट्रेट के अंदर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।
 वहां तैनात पुलिसकर्मी लोगों से उनका काम पूछकर ही उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। पहले दिन बिजनौर लोकसभा से मान सिंह अशोक, मोहम्मद इकबाल, परवेज अकील, जिम्मी सिंह, शमीम, ममता चौधरी, मोहम्मद आसिफ, हरस्वरूप, विपिन, भारतेंद्र सिंह, फिरोज आलम के नाम से पर्चे खरीदे गए। कलक्ट्रेट में दिनभर गहमागहमी का  माहौल रहा। हर किसी की नजर पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों पर रही, पर कोई भी प्रत्याशी पर्चा भरने नहीं आया। मंगलवार से नगीना लोकसभा सीट के लिए भी नामजदगी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


‘जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था दुरुस्त रखें’
नजीबाबाद में एसडीएम ने लोकसभा चुनाव तैयारियों के संबंध में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करने, मतदान केंद्रों से संबंधित समस्याएं तत्काल निस्तारित कराने की निर्देश दिए।एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने सोमवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में ड्वाकरा हाल में आयोजित समीक्षा बैठक में एसडीएम ने विधान सभा क्षेत्र के लिए तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से नजीबाबाद तहसील, नगीना आंशिक क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं को दी जाने वाली पेयजल, विद्युत व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के साथ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें