फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर बढ़ाने पर नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
स्योहारा में नगर पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष हाजी अख़्तर जलील। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गृहकर बढ़ाने पर नहीं बनी सहमति
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इससे पूर्व नगर पालिका सभासद कक्ष का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी ने फीता काटकर किया। बैठक में गृहकर बढ़ाने पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

बैठक में नगर को स्वच्छ रखने के लिए डस्टबिन लगाने, लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाने, सड़कों पर फाइवर ब्रेकर लगाने, धामपुर मुरादाबाद मार्ग, थाने चौराहे से नूरपुर फाटक तक डिवाडर लगाने, पेयजल की स्वच्छता के लिए नई पाइप लाइन बिछाने सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। हालांकि इसी बीच कंबल वितरण पर सभासदों द्वारा आपत्ति लगाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। सभासदों के विरोध के कारण गृहकर बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वे करने के बाद अगली मीटिंग में विचार रखने की बात कही गई। सभासदों द्वारा जेसीबी मशीन किराए पर दिए जाने से साफ इंकार कर देने से जेसीबी मशीन को किराए पर नहीं दिए जाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष हाजी अख़्तर जलील तथा संचालन देवेंद्र बाबू ने किया। अधिशासी अधिकारी एपी पांडे, जेई सागर कुमार, सभासद सनी रस्तोगी, मोहम्मद अकरम, नसीम कुरैशी, हाजी अब्दुल गफ़्फ़ार, मोहम्मद यूसुफ, संजीव भारद्वाज, इरफ़ान फरीदी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें