फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
बिजनौर के गांव मोहम्मदपुर देवमल में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दे? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रस्तुति के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
बुधवार को गांव मोहम्मदपुर देवमल के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिला युवा समन्वयक नम्रता कौशल, नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार चंदन सिंह व समाज सेवी डा.अर्जुन सिंह ने की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नृत्य तथा भाषण प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई ब्लाकों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेटियों का लिंगानुपात घटना देश के लिए चिंता का विषय है। इस लिंगानुपात को समान करना होगा। उन्होंने लगातार घटते जल स्तर पर चिंता जताई तथा जल संचय के लिए जागरूक किया। छात्रा कीर्ति, आयशा, पायल, भूमिका, तनु ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम मलकपुर सहसू में मुख्य अतिथि काजीपुर इम्मा के चेयरमैन मनोज कुमार ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। 400 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में सोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रोहित कुमार तथा लंबी कूद में सत्यम शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नकुल कुमार एवं ललित कुमार के निर्देशन में पहले दिन की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें