फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी लेखन में नीतिश ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहानी लेखन में नीतिश ने बाजी मारी
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
हिंदू इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर क्विज, रंगोली, लेखन, चित्रकला, कहानी, दोहा, चौपाई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में जलीलपुर ब्लाक के दस कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज में हिंदू इंटर कॉलेज के 11 के छात्र अक्षय ने प्रथम, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा अदिति शर्मा ने द्वितीय, एमएम इंटर कॉलेज के 12 के छात्र मोंटी ने तृतीय, दोहा-चौपाई प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की दस की छात्रा मनु वर्मा ने प्रथम, कहानी लेखन प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज के 12 के छात्र नीतिश कुमार झा ने प्रथम, जीजीआईसी लुहारपुरा की 12 की छात्रा हेमवती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। नारे लेखन प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के कक्षा दस के छात्र अंश वर्मा ने प्रथम, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की कक्षा 12 की छात्रा टीना ने द्वितीय व एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के 12 के छात्र मुजम्मिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदपुर की 12 की छात्रा नाहिद ने प्रथम, वैदिक कंया इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा अनुष्का ने द्वितीय व जीजीआईसी लुहारपुरा की 12 की छात्रा उजमा ने तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की 10 की छात्रा शिवानी ने प्रथम, रहमानिया इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा शना परवीन ने द्वितीय, हिंदू इंटर कॉलेज के 11 के छात्र इशांत राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कोंपल रस्तोगी ने प्रतियोगिताओं के आयोजन का निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल में महेंद्र सिंह त्यागी, पंकज कुमार, अवनीश कुमार रहे। प्रेमपाल सिंह, डा.रोहिताश सिंह, आभा रानी, साधना वर्मा, अमित वर्मा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें