फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुश्ताक के अपहरण में शामिल नौ गैंगस्टर जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने वाले दो और गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक छह की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला जाटान निवासी पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की और शंभू बाजार निवासी अंकित पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें गिरफ्तार किए जाने की भनक लगते ही लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इनसे पहले पुलिस मोहल्ला नई बस्ती निवासी आकाश उर्फ गोला, मोहल्ला अचारजान निवासी सबुद्दीन उर्फ सैबी, अर्जुन कर्णवाल निवासी मोहल्ला बुल्ला का चौराहा और शुभम निवासी मोहल्ला चमरपेडा को गिरफ्तार कर चुकी थी। साथ ही शिवा और अजीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में अब तक गैंगस्टर के नौ आरोपी जेल जा चुके हैं। हालांकि गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक की गिरफ्तारी होना बाकी रह गया है। बता दें कि पिछले दिनों शहर कोतवाल रामप्रताप ने दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था, जिनका गैंगलीडर सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी है। बाकी गिरोह के सदस्य हैं। द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें