फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव हरचंदपुर के चकरोड में मिला नौ फुट लंबा मगरमच्छ

Tue, 13 Aug 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती के हरचंदपुर में चकरोड पर दिखा मगरमच्छ।
विज्ञापन
बिजनौर, नांगलसोती। चारा काटने जा रहे किसानों को गांव हरचंदपुर के जंगलों में करीब नौ फुट लंबा मगरमच्छ मिला। मगरमच्छ देखकर किसानों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव सौफतपुर निवासी अरुण कुमार हरचंदपुर के जंगलों में सोमवार को चारे की फसल काटने जा रहे थे। अरुण कुमार को चकरोड पर करीब नौ फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर किसान के होश उड़ गए। आहट होने पर मगरमच्छ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सामाजिक वानिकी टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। टीम ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें