फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल में गिरी नीलगाय

विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र में कुएं मे गिरी नीलगाय को निकाला गया बाहर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ट्यूबवेल में गिरी नीलगाय
विज्ञापन

सुरक्षित निकाला गया
अफजलगढ़ (बिजनौर)। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया के मीरापुर उत्तर में एक किसान के ट्यूबवेल में गिरी नीलगाय को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। नीलगाय का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव मीरापुर उत्तर में सरदार जोगेंदर सिंह के मकान के समीप खेत में बने ट्यूबवेल के करीब 25 फिट गहरे कुएं में बृहस्पतिवार की रात एक नीलगाय जा गिरी। सूचना पर मौके पर पहुंची टाइगर रिजर्व अमानगढ़ की टीम ने नीलगाय को निकालने के लिये रेस्क्यू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह सफल नहीं हो पाए। शुक्रवार सवेरे नीलगाय को सुरक्षित निकालने के लिये वन विभाग की टीम पुन: मौके पर पहुंची। रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर करीब दो घंटे बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर जंगल में छोड़ दिया गया। इस मौके पर टीम में वन दरोगा जयपाल सिंह, अकबर अली, बीट इंचार्ज रमेश सिंह, राधेश्याम सिंह सहित मो. जाफर व मो. साजिद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें