फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर मार्ग पर खड़े ट्रक में आग लगी

Sun, 14 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में नहटौर मार्ग पर खड़े में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक स्वामी गुलजार अहमद ने बताया उसका ट्रक नहटौर मार्ग पर केएम डिग्री कॉलेज के सामने खड़ा रहता है। ट्रक में शनिवार दुपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से अन्य ट्रक स्वामियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग की तेज लपटों से ट्रक धू-धू कर जल उठा। ट्रक में आग लगते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालकों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची चालक आग पर काबू पा चुके थे। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
 
आग लगने से ट्रक के पिछले चारों पहिये जल गए। इससे ट्रक स्वामी हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने कहा तहरीर पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें