फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मानेदय का भुगतान करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मार्च 2026 से लंबित मानेदय का भुगतान कराने की मांग की। 20 मई तक मानेदय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। संविदा कर्मचारियों को मार्च एवं अप्रैल का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिजनों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपने बच्चों का शुल्क, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के लिए पैसों की जरूरत है। कर्मचारियों ने सीएमओ से एनएचएम संविदा कर्मचारियों का लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने 20 मई तक मानदेय नहीं मिलने पर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 21 मई से वेतन नहीं तो कार्य नहीं नीति अपनाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल चौधरी, महामंत्री गगन, डीपीएम फारूख अजीज, रोबिन चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, राजीव, अंकित, राशिद, विक्की, नितिन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें