फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई और ब्लॉक कराएगा तालाब सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई और ब्लॉक कराएगा तालाब सुंदरीकरण
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। गांव रामदासवाली में करीब 30 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर पुनरुद्घार के अंतर्गत तालाब का सुंदरीकरण होगा। एनएचएआई और ब्लॉक की ओर से संयुक्त रूप से अमृत सरोवर निर्माण किया जाएगा।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे अमृत सरोवर पुनरुद्धार योजना में ग्राम पंचायत सबलगढ़ के गांव रामदासवाली में एसडीएम मनोज कुमार सिंह, एनएचएआई पीडी बीपी पाठक, बीडीओ एवं उपायुक्त मनरेगा बीपी यादव, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, ग्राम प्रधान मंजू रानी की उपस्थिति में पूजन और हवन के साथ अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ हुआ। एनएचएआई और ब्लॉक की ओर से तालाब सुंदरीकरण अभियान के तहत लगभग 14 बीघा भूमि में तालाब और चारों ओर पटरी निर्माण, पौधरोपण करने की योजना है। इस मौके पर एडीओ पंचायत राकेश कुमार, एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर अमित शर्मा, एई आशीष शर्मा, विनोद उनियाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार सहित क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट नहीं फिर भी लाखों रुपये का कार्य कराएगी एनएचएआई
एनएच-74 के पीडी बीपी पाठक ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी के पास अमृत सरोवर पुनरुद्घार के लिए बजट नहीं है। इसके बावजूद वे अपने सीमित संसाधनों से तालाब की खोदाई, मिट्टी का समतलीकरण आदि कराएंगे। शेष कार्य मनरेगा व ब्लॉक स्तर से कराया जाएगा। वहीं एनएचएआई पर योजना का बजट न होने के बावजूद पुनरुद्घार में लाखों का खर्च कहां से आएगा इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें