फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ ने नहीं दिया विद्यार्थियों का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीओ ने नहीं दिया विद्यार्थियों का मानदेय
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के आदेश पर ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के लिए जनपद में 350 छात्र-छात्राओं को हेल्थ वर्कर के रूप में लगाया गया है। धामपुर पीएचसी क्षेत्र में 15 छात्र-छात्राएं सहयोग दे रहे हैं। लेकिन इनके भोजन और जलपान की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। छात्र-छात्राएं भूखे ही सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग की मदद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें एक महीना हो गया है। लेकिन एसोसिएशन की ओर से अभी तक उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया गया है। न ही खाने पीने के लिए कमेटी की ओर से कोई व्यवस्था है। वे सवेरे नौ बजे अस्पताल में आते है और शाम को पांच बजे के बाद घर जाते हैं। वह दिनभर भूखे प्यासे स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने में लगे रहते हैं। एसोसिएशन के जिला पर्यवेक्षक खूब सिंह का कहना है कि सभी को मानदेय दिया जाएगा, इस संबंध में लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। वहीं, पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषराज शर्मा का कहना है कि छात्र-छात्राएं एनजीओ के कार्यकर्ता हैं। एनजीओ के पदाधिकारियों का ही दायित्व है कि वह इनका ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें