गांव कोटकादर में कल्याणमल देवता मंदिर पर माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर सादात में कल्याणमल देवता मंदिर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। दूरदराज से आए नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के कुंडारे लगाकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
रविवार को गांव कोटकादर स्थित कल्याण मल देवता मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रबंधक घनश्याम शर्मा, सचिव परशुराम शर्मा के निर्देशन में मंदिर पुजारी राजीव शर्मा और अमन शर्मा ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से कल्याण मल देवता की पूजा, अर्चना कराई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने परिवार के कल्याण के लिए मन्नते मांगी।
सुरक्षा ने लिए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर नवजात शिशुओं के कुंडारे लगाए। खस्ताहाल मार्गों होने से श्रद्धालुओं को कल्याण मल देवता मंदिर परिसर पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन श्रद्धालुओं में अजीब सा उत्साह दिखा। नगीना से रायपुर और नजीबाबाद से रायपुर खस्ताहाल मार्ग हैं।