फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड

Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अटेवा की बैठक को संबोधित करता वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में  अटेवा(ऑल टीचर्स/एंप्लाअज वेलफेयर एसोसिएशन) पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पोस्टकार्ड प्रेषित किए गए। टाउन हॉल में हुई बैठक में जिला संरक्षक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने नई और पुरानी पेंशन व्यवस्था में अंतर बताया। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था को पुरानी पेंशन ही पार लगा सकती है। प्रदीप कुमार साहिल ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों का हक बताया। सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए सरकारी कर्मचारी गांव गांव जाकर नई पेंशन व्यवस्था, एनपीएस की विसंगतियों के बारे में बताएंगे व संगठन को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रहास ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए पद यात्रा निकालने की बात कही। बैठक के मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्ट कार्ड प्रेषित किए गए। संचालन विजयपाल सिंह ने किया। बैठक में लवलेश शर्मा, विक्की, कुलवीर चौधरी, गोपाल सिंह, संदीप कुमार  आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें