फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: नवागत जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को 2015 बैच के आईएएस अधिकारी जोगिंदर सिंह ने जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शुक्रवार की रात स्थानांतरित हुए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का स्थान लिया।
शासन द्वारा शुक्रवार को जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जोगिंदर सिंह इससे पहले लखनऊ में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं वही हैं जो शासन की हैं। राजस्व वादों के निस्तारण और किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को भी प्राथमिकता मिलेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना भी उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह चार नवंबर को कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं से विवाद में घिर गए थे। अधिवक्ताओं ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। इस हंगामे के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के गेट का शीशा भी टूट गया था। यह हंगामा करीब तीन घंटे तक चला था। उनके स्थानांतरण के पीछे अधिवक्ताओं से विवाद और नेताओं की नाराजगी को भी एक कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें