फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नई वंदे भारत ट्रेन नजीबाबाद पहुंची

Wed, 10 Dec 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनौर। गोमती नगर से चलकर नजीबाबाद पहुंची नई वंदे भारत ट्रेन पर सफर करने वाले यात्रियों की खुशी देखते ही बनी। क्षेत्रवासियों ने सहारनपुर से गोमती नगर के बीच संचालित वंदे भारत को जनपद वासियों के लिए वरदान बताया। मंगलवार रात में लगभग 10 बजे ट्रेन नजीबाबाद होकर सहारनपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. एसएम परवेज ने वंदे भारत को क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा वंदे भारत ट्रेन का नजीबाबाद स्टेशन पर रुकना हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। इससे लखनऊ से सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून जैसे प्रमुख शहरों तक तेज और आरामदायक यात्रा संभव होगी। छात्रों, व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों का समय बचेगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी
किसान नेता गुरजीत सिंह रंधावा कहना है कि नई वंदे भारत ट्रेन से शहर के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मिला है।इस ट्रेन के शुरू होने से नजीबाबाद शहर को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे कारोबार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आधुनिक रेल सेवा मिलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बड़े शहरों की बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ से शाम 3:10 बजे रवाना हुई ट्रेन रात नजीबाबाद स्टेशन होते हुए 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। उधर, सहारनपुर से सवेरे 5:05 बजे ट्रेन गोमतीनगर के लिए रवाना होगी। नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय 6:25 बजे निर्धारित है। वंदे भारत ट्रेन को रूड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सितारगंज जंक्शन, सितारगंज सिटी, सीतापुर, डोलीगंज ठहराव दिया गया है।
नजीबाबाद से काठगोदाम के लिए हुआ नैनी एक्सप्रेस का संचालन
नजीबाबाद। काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित नैनी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित रखी गई। देहरादून स्टेशन पर लोको पिट साइडिंग कार्य के चलते ट्रेन को दो दिन तक नजीबाबाद से काठगोदाम के लिए संचालित किया जाएगा। काठगोदाम से देहरादून के बीच संचालित नैनी एक्सप्रेस सोमवार और मंगलवार को रेलवे ने नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित रखने का फैसला लिया था। देहरादून में लोको पिट साइडिंग कार्य के चलते काठगोदाम से चली नैनी एक्सप्रेस मंगलवार को प्रात: 10:17 बजे नजीबाबाद पहुंची। शाम को नजीबाबाद से ही ट्रेन लगभग 6:30 बजे काठगोदाम के लिए रवाना हुई। रेलवे द्वारा पहले से ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित रखने के फैसले से कम यात्री काठगोदाम से नजीबाबाद स्टेशन पहुंचे। शाम को सीमित यात्री ही नैनी एक्सप्रेस ट्रेन से मुरादाबाद, काठगोदाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें