फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ वंदना सप्ताह में किए जाएंगे नवीन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृ वंदना सप्ताह में किए जाएंगे नवीन पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मातृ वंदना सप्ताह 21 मार्च से शुरू हो गया है। इस सप्ताह में गर्भवती महिलाओं के नवीन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके अलावा पंजीकृत महिलाएं जो लाभ नहीं उठा पा रही हैं, उनकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। मातृ वंदना सप्ताह के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
महिलाएं नवीन पंजीकरण के लिए महिलाएं मां व शिशु का टीकाकरण कार्ड, महिला व पति का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, महिला के खाते की डिटेल, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचें। एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना की शुरूआत में सरकार ने जिले में 2017 से अब तक के लिए 102829 महिलाओं के पंजीकरण का लक्ष्य दिया था। विभाग ने अब तक 88235 महिलाओं का पंजीकरण किया है। जो कुल लक्ष्य का 86 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए इस नंबर से लें जानकारी
योजना की पात्र महिलाएं अपने पंजीकरण व योजना से संबंधित समस्या की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 7998709804 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं आशा और एएनएम की मदद से भी पंजीकरण करा सकती हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें