फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंडी में नए गुड़ की आवक शुरू, 5782 रुपये क्विंटल रहा भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर की गुड़ मंडी में नए सीजन के गुड़ की पहली आवक के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आशु ट्रेडर्स ने करीब 50 क्विंटल गुड़ की पहली खेप मंडी में पहुंचाईं। नए गुड़ का भाव 5782 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
विज्ञापन

गुड़ की आवक शुरू होने से मंडी परिसर में व्यापारियों में उत्साह देखा गया। चांदपुर मंडी में गुड़ का नया सत्र शुरू हो गया है। यहां कोल्हू पर तैयार हो रहे गुड़ की उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अच्छी मांग है। यह मंडी कभी खांडसारी मंडी के नाम से प्रसिद्ध थी। अब इसने गुड़ मंडी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मंडी में लगभग 40-50 गुड़ व्यापारी सक्रिय हैं। ये व्यापारी मंडी में आने वाले गुड़ को देश के विभिन्न राज्यों में भेजते हैं।
क्षेत्र के कई गांवों में कोल्हू व खांडसारी इकाइयों में गुड़ तैयार किया जाता है। यह गुड़ चांदपुर मंडी के माध्यम से विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है। इनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। नए गुड़ की आवक के अवसर पर शैलेंद्र सिंह, सुबोध गुप्ता, विमल अग्रवाल और कपिल गोयल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें