फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति सेमिनार का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में सहायक नई शिक्षा नीति
विज्ञापन

नजीबाबाद। नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय स्वरूप को मूल रूप से प्राप्त करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षा विशेषज्ञों ने दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति सेमिनार में यह दावा किया। सेमिनार में सांस्कृतिक समारोह में विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक छटा की धूम रही।
साहू जैन कॉलेज की ओर से सांस्कृतिक उत्सव और तकनीकी सत्र के साथ नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार का समापन हुआ। तकनीकी शिक्षा सत्र का दूसरे दिन शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर देवराज डॉ.सुधांशु शर्मा, डॉ.शैलेंद्र शर्मा, डॉ.अनुराग ने प्राचार्य डॉ.एके मित्तल की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ.एनपी सिंह, डॉ.अनूप कुमार, डॉ.राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित तकनीकी सत्र में शिक्षा विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रोफेसर देवराज ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा और परिवार में माता को प्रथम गुरु मानने की धुरी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय स्वरूप को नई दिशा मिलेगी।
डॉ. शुभा माहेश्वरी के संचालन में आयोजित सेमिनार में प्रोफेसर सुबोध कुमार, प्रोफेसर पीएम काला, प्रोफेसर मुकेश कुमार ने शिक्षा नीति में विषय चयन में लचीलापन और बहुविषयक नीति को सराहा। विशेषज्ञों ने कहा कि नई शिक्षा नीति पुरानी शिक्षा नीति के कठोरपन को समाप्त कर विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगार और ज्ञानार्जन की दृष्टि से कारगर और मील का पत्थर साबित होगी।
राष्ट्रीय सेमिनार के सांस्कृतिक समारोह में कलाकारों ने विभिन्न प्रदेशों की प्रस्तुतियों से ‘अनेकता में एकता’ का रस घोला। डॉ.शुभा माहेश्वरी, राजेंद्र विश्वकर्मा के संचालन में लखनऊ से आए कलाकारों एके हाशमी, पीहू गुप्ता, छवि मौर्य, आदित्य सिंह, अमन सिंह, विशाल व हुसैन ने डॉ.दीपक त्रिपाठी के तबला संगत में शास्त्रीय संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
..
तकनीकी सत्र में 45 शोध पत्र हुए प्रस्तुत
नजीबाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रासंगिकता विषय से आयोजित तकनीकी सत्र में दूसरे दिन 45 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। शोध पत्र प्रस्तुत करने वालों में डॉ.अनुराग शर्मा, डॉ.हरविंदर सिंह, डॉ.दिव्या पाठक, सपना वर्मा, विशाल त्यागी, विनीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

..
प्राचार्य ने किया अतिथियों को सम्मानित
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एके मित्तल ने प्रबंधक धर्मेश पारीक के संदेश के साथ नई शिक्षा नीति पर राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों और कलाकारों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें