फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी एवं निजी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद के सरकारी, निजी स्कूलों में नवीन सत्र 2026-27 का आज बुधवार से आरंभ होगा। आज से ही जिले में स्कूल चलो अभियान उत्सव के रूप में शुरू होगा। पहले दिन परिषदीय स्कूलों में आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा। स्कूल सजाने और नव प्रवेशित छात्रों का रोली-टीका एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाने को विभाग की ओर से सभी परिषदीय विद्यालयों को 2500-2500 रुपये की धनराशि भेजी गई है ताकि स्कूल स्तर से अभियान के लिए सामग्री, बैनर, संपर्क अभियान, जलपान आदि आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यवस्था की जा सकें।
शिक्षक अपने अपने विद्यालयों की साफ-सफाई, गुब्बारे और झंडियों से सजावट की तैयारियों में जुटे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि परिषदीय विद्यालयों में 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम की किताबें पहुंच गई हैं। नवीन शैक्षिक सत्र में विद्यार्थी नई किताबों के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे। पिछले कई दिनों से किताबें विद्यालयों में पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें