फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मास्क, न ही समाजिक दूरी, बेपरवाह हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न मास्क, न ही समाजिक दूरी, बेपरवाह हुए लोग
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शहर के बाजारों में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है, उससे यहां भी दिल्ली जैसे हालात पैदा होने की आशंका होने लगी है। सहालग के सीजन में खरीदारी को उमड़ रहे लोगों की वजह से बाजार में हर रोज दिन भर जाम जैसे हालात रहते हैं। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
कोरोना अभी कहीं गया नहीं है, यह हम सभी के बीच मौजूद है। इसके बावजूद लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और तमाम विशेषज्ञ चिकित्सक कोरोना को लेकर चेतावनी जारी कर रहे हैं लेकिन फिर भी लोग इसे नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे लोगों को न तो अपनी जान की परवाह है और न ही दूसरों की जिंदगी की फिक्र। दीपावली से पहले शहर के बाजारों में काफी समय बाद रौनक आई थी, तब माना जा रहा था कि त्योहार की वजह से भीड़ लग रही है, जो त्योहार के बाद छंट जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार समाप्त होने के 20 दिन बाद भी बाजारों में दोगुनी भीड़ बढ़ गई है। अब लोग शादियों की खरीदारी करने में लग गए हैं। थोक में शादियों के मुहूर्त होने से शहर के करीब करीब हर बाजार में बेहिसाब जाम लग रहा है। यातायात माह बीतने के बाद ट्रैफिक प्लान खत्म होने से बेरोक टोक ई-रिक्शा बाजार में घुस रहे हैं, इससे भीड़ और बढ़ रही है। भीड़ में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े होते हैं और कई ग्राहकों तथा दुकानदार भी मास्क भी नहीं लगाते, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर ने बताया कि दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का सभी को पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। इसके अलावा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन ही कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। सर्दियों में कोरोना का संक्रमण के हमला करने की अधिक संभावना रहती है, इसलिए सभी को ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें