फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से न वेतन मिला और न पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से न वेतन मिला और न पेंशन
विज्ञापन

बिजनौर। छह माह से वेतन न मिलने से परेशान जल निगम कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इससे परेशान कर्मचारी 28 दिन से भोजन अवकाश में लगातार धरना-प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जलनिगम के अधिशासी अभियंता भरत सिंह के नेतृत्व में भोजन अवकाश में अपने कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदश जलनिगम संघर्ष समिति प्रबंध निदेशक का घेराव कर नियमित फील्ड स्टाफ को पंचायती राज विभाग व नगर विकास विभाग में समायोजन का प्रबल विरोध किया। साथ ही बकाया वेतन एवं पेंशन आदि देयकों का शीघ्रता से भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 16 मार्च को उत्तर प्रदेश जल संस्थान मजदूर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जल निगम खंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर संयोजक अमीर हैदर जैदी, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, इंजीनियर एनएम गुप्ता, दर्शनलाल, शुभम सक्सेना, रवि वर्मा, जगदीश कुमार, महिपाल शर्मा, योगराज, टीकम सिंह, अनुराधा, सुंदरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें