फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की पत्नी को पड़ौसी ने दिया सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक की पत्नी को पड़ोसी ने दिया सहारा
विज्ञापन

चांदपुर। इंसानियत अभी जिंदा है, इसकी मिसाल चिकित्सक की पत्नी के कोरोना को हराकर घर पहुंचने पर दिखाई दी। चिकित्सक की पत्नी के स्वस्थ होकर घर लौटने पर उन्हें पड़ोसी ने अपने घर में सहारा दिया।
विज्ञापन

चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण प्रशासन ने चिकित्सक के पुत्र, पुत्रवधू सहित छह परिजनों को नूरपुर सीएचसी में क्वारंटीन किया था। इलाज के लिए उनके साथ मेरठ गई चिकित्सक की पत्नी की भी दो दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। दोनों का ही इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा था। दो मई को चिकित्सक के पुत्र की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने से उसे मुरादाबाद भेज दिया था। छोटा पुत्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। चिकित्सक की कोरोना वायरस के चलते करीब एक सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कोरोना को हराकर घर पहुंचने पर चिकित्सक की पत्नी के सामने गम व खौफ के माहौल में अपने घर में अकेले रहने की एक बड़ी समस्या थी। ऐसे में चिकित्सक के पड़ोस में रह रहे त्यागी परिवार ने इंसानियत को जिंदा रख चिकित्सक की पत्नी को मेरठ से आने पर अपने घर में सहारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें