अफजलगढ़ क्षेत्र की रामगंगा नदी के किनारे शमशान स्थल पर मृतक एनडीआरएफ के सैनिक को अनिल गौड़ को सला
- फोटो : BIJNOR
एनडीआरएफ जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव भिक्कावाला निवासी एनडीआरएफ बहराइच में तैनात सैनिक अनिल गौड़ के शव का गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को गांव भिक्कावाला निवासी एनडीआरएफ में तैनात सैनिक की गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सैनिक का शव पैतृक आवास पहुंचा जहां पूर्व सैनिक तथा ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद सैनिक की शव यात्रा कालागढ़ स्थित रामगंगा नदी के तट पर पहुंची जहां एसएसबी तथा एनडीआरएफ की बटालियनों द्वारा बंदूकों से सलामी दी गई। वहीं पूर्व सैनिकों सहित ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी। इसके बाद सैनिक के पुत्र अभिलाषा तथा अविनाश ने मुखाग्नि दी। एसएसबी की सितारगंज स्थित 57 वीं वाहिनी के रमेश नाथ गोस्वामी, सुरेन्द्र सिंह, संजय कुमार, दीपक कुमार, विशाल राठौड़ तथा एनडीआरएफ के एसआई पारसराम जाखड़ के अलावा अश्विनी सिंह, विक्रांत तथा दिनेश पुरोहित द्वारा सैनिक सम्मान दिया गया।
शनिवार की सुबह सैनिक का शव गांव पहुंचने पर परिजनों के साथ साथ मौजूद महिलाओं सहित ग्रामीणों की आंखें नम हो उठी। ग्रामीण एक और जहां सैनिक के आकस्मिक निधन से आहत थे।
बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव भिक्कावाला में मृतक एनडीआरएफ के सैनिक के विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR
एनडीआरएफ के सैनिक अनिल गौड़ का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR