फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोशल मीडिया के जरिए परिवार को मिला 20 साल पहले बिछुड़ा नाजिम

Sat, 22 Feb 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ सोशल मीडिया के जरिए 20 साल मिला बगदाद अंसार निवासी नाजिम परिजन
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार निवासी अब्दुल शकूर ने बताया कि नाजिम छह पुत्र-पुत्रियों में सबसे बड़ा है। 15 साल की अवस्था में वह पंजाब में नौकरी करने के लिए गया था। लगभग एक महीने तक नाजिम ने लुधियाना की एक फैक्टरी में नौकरी की, लेकिन उसके बाद नाजिम का कोई आता पता नहीं लगा। उन्होंने काफी प्रयास किया। लेकिन नाजिम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने धामपुर पुलिस, पुलिस अधीक्षक बिजनौर और पंजाब में भी नाजिम के गायब हो जाने की रिपोर्ट कायम कराई।
विज्ञापन

अब वह यह मानकर घर बैठ गए थे कि नाजिम दुनिया में नहीं है। लेकिन चार दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को उन्होंने देखा तो वह फोटो नाजिम का था, जिसमें बाबा रतन देव समिति अमृतसर पंजाब की ओर से लिखा गया था कि नाजिम नाम का व्यक्ति पिछले डेढ़ साल से उनके आश्रम में है। नाजिम को पहचान लिए जाने के बाद परिजनों ने संबंधित समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया और समिति के आश्रम में पहुंच गए। वहां उन्होंने नाजिम को पहचान लिया। नाजिम उन्हें देखकर भावुक हो गया।



अब वह नाजिम का निकाह करेंगे : परिजन


पिता अब्दुल शकूर और अन्य परिजनों का कहना है कि अब वह नाजिम को कभी नौकरी करने के लिए बाहर नहीं जाने देंगे। वह घर पर ही काम करेंगे क्योंकि उनके परिवार में चाऊमीन बर्गर आदि का ठेला लगाया जाता है।
विज्ञापन



मारपीट कर उससे कराते थे खेती-बाड़ी का काम : नाजिम

नाजिम का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे पंजाब में पकड़ लिया था। उसके साथ मारपीट कर अपने साथ ले गए थे। उसे डेरे में रखा। आरोपी उससे खेती-बाड़ी का काम कराते थे। कुछ दिन पहले ही वहां पर समिति के कुछ पदाधिकारी पता लगने पर पहुंचे। उसे बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें