फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 24 केंद्रों पर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 24 केंद्रों पर आज
विज्ञापन

बिजनौर। नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा आज है। परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 8000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नवोदय विद्यालय सैंदवार के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन के अनुसार परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में 11 ब्लॉक हैं, हर ब्लॉक में कम से कम दो केंद्र हैं। 24 केंद्र पर 8105 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ब्लॉकों के इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक हैं। परीक्षा के लिए 357 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 36 विभागीय पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा का एक ही पेपर होना है। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक है। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के जीजीआईसी, आरजेपी तथा बीआईसी पर हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिका जांचने का काम चल रहा है। आज नवोदय की प्रवेश परीक्षा है। शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी है। इसलिए परीक्षा अवधि में मूल्यांकन नहीं होगा। मूल्यांकन परीक्षा के बाद दोपहर बाद दो बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें