फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले वसीम रजा, उत्तर प्रदेश में फिर जल्द बनेगी रालोद की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले वसीम रजा, उत्तर प्रदेश में फिर जल्द बनेगी रालोद की सरकार
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि आज से 250 दिन बाद उत्तर प्रदेश में रालोद की सरकार होगी। आज प्रदेश का युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए महंगाई फैलाने में व्यस्त है।
विज्ञापन

गांव रावटी में हुए युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम में वसीम राजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल महंगाई का ही विकास किया है। आज पेट्रोल के दाम 100 और सरसों के तेल के दाम 200 के पार हो गया है। किसानों को गन्ने का सही दाम और भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। किसानों की आमदनी दोगुनी के बजाए आधी की जा रही है। जिलाध्यक्ष अली अदनान ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता जाति और धर्म से ऊपर उठकर रालोद को ही वोट देगी। बैठक का संचालन युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन अहलावत ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व अशोक चौधरी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण देशवाल, युवा जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी, अनुुराग मलिक, अनुज डबास, हनी तोमर, प्रशांत चिकारा, धीरेंद्र सिंह, पीतम सिंह, मंजीत कुमार, अंकित कुमार, प्रशांत, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें