बिजनौर में काकरान वाटिका में सत्संग में प्रवचन करते बाबा फुलसंदे वाले। स्रोत आयोजक
बिजनौर। काकरान वाटिका में सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालो का सत्संग हुआ। सत्संग में बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि किसी भी पूजा पद्धति को मानने वालो हों, लेकिन तुम्हारी नीति राष्ट्र प्रथम की होनी चाहिए। सबसे पहले अपने घर, समाज, गांव, शहर, संपूर्ण राष्ट्र की रक्षा करें।
अगर, तुम एक ईश्वर की आराधना और राष्ट्र से वफादारी करोगे तो सफल हो जाओगे। जो बतन के गद्दार हैं, वह कितनी भी अच्छी बात कहें, हमेशा उनसे सर्तक रहें। उन्होंने आगे कहा कि परमात्मा नेकी करने वालों और बुराई रोकने वालों को पसंद करता है। राष्ट्र के सभी लोग मिलकर चलें। उन्होेंने कहा कि मेरे राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक आत्मा से तपस्वी और शरीर से एक मजबूत सैनिक बने जो अपने राष्ट्र की रक्षा कर सके और सेवा कर सके।
सबको बनाने वाला एक ही है। सत्संग के बाद नामदान हुआ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिवम चौधरी, कार्तिक पाल, निरूल चौधरी, कुंवर सेन, सुरेश पाल, देशराज चौधरी, सत्यवीर चौधरी, राहुल आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में काकरान वाटिका में सत्संग में प्रवचन करते बाबा फुलसंदे वाले। स्रोत आयोजक