फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क की मरम्मत के लिए बजट देने में नेशनल हाईवे कर रहा हीलाहवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर मुख्यालय से कोतवाली की ओर पांच किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। हर कदम पर गड्ढा और गड्ढों में चलना लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। जिसकी मरम्मत के लिए बजट का इंतजार किया जा रहा है। मगर नेशनल हाईवे की हीलाहवाली राहगीरों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है।
विज्ञापन

बिजनौर-कोतवाली मार्ग को पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे में शामिल करते हुए हाईवे बना दिया गया है। मगर बिजनौर शहर के शास्त्री चौक से कोतवाली की ओर वीकेआईटी कॉलेज तक सड़क का हिस्सा नेशनल हाईवे से बाहर है। पांच किलोमीटर लंबे सड़क के इस हिस्से की देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पास ही थी। नेशनल हाईवे ने इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया। अब हालात ये हैं कि इस सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें चलना भी मुश्किल है। बाइक सवारों का अक्सर गिरकर चोटिल होना आम बात हो चुकी है।
पिछले साल नेशनल हाईवे ने इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के हवाले करने का प्रयास किया था। मगर लोनिवि ने सड़क की मरम्मत कराकर ही लेने की बात कही। जिसके बाद सहमति बनी कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी बजट मुहैया करा देगा जबकि मरम्मत लोक निर्माण विभाग को करनी होगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को नवंबर माह में भेज दिया था ताकि नेशनल हाईवे से आठ करोड़ 64 लाख मिलने के बाद सड़क की मरम्मत की जा सके। दिसंबर माह के अंत तक बजट मिलने की उम्मीद थी मगर अभी तक पैसा नहीं मिला है। मरम्मत में हो रही देरी से सड़क की सूरत बिगड़ती जा रही है। अब बारिश पड़ने के बाद पानी भरने से गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल बाईपास चालू करने पर जोर दिया जा रहा है। पंद्रह दिनों में बाईपास चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद बजट जारी करते हुए सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। ...आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें