बिजनौर में सामूहिक रूप से हुआ राष्ट्रगान
बिजनौर। कई वर्षों से विवेक कॉलेज ने गणतंत्र दिवस को बहुत ही अनूठे एवं आकर्षक ढंग से मनाया।
गणतंत्र दिवस पर आपकी आवाज नाम से विवेक कॉलेज के छात्र, छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रबंधतंत्र द्वारा महावीर स्कूल, नुमाइश ग्राउंड चौक सेंट मेरीज चौक, नगर पालिका चौक तथा शापर्स प्राइड मॉल पर लाउडस्पीकर लगाकर राष्ट्रगान गाया। परिवहन एवं संसदीय कार्यमंत्री अशोक कटारिया भी कार्यक्रम में शामिल रहे। छात्र, छात्राएं चौराहों पर स्टीकर एवं चेहरे पर तिरंगे के टैटू बनाकर तथा गले लगाकर सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे।
12 बजे नगर के सभी चौराहों पर मानव श्रंखला बनानी शुरू की गई तथा राष्ट्रीय गान का आयोजन किया। इसमें बिजनौर के छात्र, छात्राओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, समाज सेवियों, चिकित्सकों एवं बुद्धिजीवियों ने सामूहिक सहयोग दिया। राष्ट्रगान के प्रारंभ होते ही यातायात रुक गया। मोटर साइकिल, रिक्शा स्कूटर, कार, बस, ट्रक, दुकानदार तथा पैदल चलने वाले सभी विवेक कॉलेज के आह्वान पर राष्ट्रगान के सम्मान में सड़क पर खडे होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया तथा मतदान करने की अपील की। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि सुबह से लोग कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे।
कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं के साथ समाज के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं पदाधिकारी एवं सदस्य, महाविद्यालय के सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, अनिल शर्मा, डा हितेश शर्मा एवं सभी विभागों के प्राचार्य डा. दीप्ति डिमरी, डा राजीव चौधरी, डा सौरभ शर्मा, डा सर्वेश शीतल, डा संदीप अग्रवाल, डा. रंगानाथन एमजी, पंकज त्यागी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
बिजनौर में शास्त्री चौक पर विवेक कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी व शहरवासी।- फोटो : BIJNOR