फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन मुहिम का पर्याय बनीं नमो फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलन मुहिम का पर्याय बनीं नमो फाउंडेशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। वातावरण को शुद्ध रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए दो वर्ष पूर्व शुरू किया गया नमो फाउंडेशन का पौधरोपण अभियान परवान चढ़ रहा है। फाउंडेशन द्वारा रोपित पांच सौ से अधिक हरे-भरे वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होने जा रहे हैं। फाउंडेशन पर्यावरण संतुलन मुहिम का पर्याय बन चुकी है।
नमो फाउंडेशन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और सामाजिक समरसता के प्रति समाज को जागरूक करना है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर गोयल, सचिव सुशील राजपूत और पूर्व सैनिक रवींद्र काकरान, मनोज कुमार, पीयूष कौशिक और अधिवक्ता रोहिताश अहलावत ने वर्ष 2019 में नमो फाउंडेशन का पौधरोपण अभियान शुरू किया था। फाउंडेशन ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रतनाल नदी तक, नजीबाबाद नगर क्षेत्र में मालगोदाम तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक, राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर और खादी ग्रामोद्योग के अकबरपुर चौगांवा स्थित प्रशिक्षण केंद्र परिसर पर बड़ी संख्या में दो वर्ष के भीतर पौधे रोपित किए। फाउंडेशन द्वारा रोपित 95 प्रतिशत से अधिक पौधे हराभरा वातावरण दे रहे हैं। पूर्व सैनिक रवींद्र काकरान, मनोज कुमार और पीयूष कौशिक का कहना है कि पौधरोपण के प्रति समर्पित होना होगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर गोयल, सचिव सुशील राजपूत, अधिवक्ता रोहिताश सिंह अहलावत का कहना है कि वातावरण शुद्ध होगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ, निरोग और हिष्ट-पुष्ट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बहुवर्षीय वृक्ष किए जा रहे विकसित
नमो फाउंडेशन ने औषधीय पौधों के साथ बहुवर्षीय पौधों के पौधे रोपित किए हैं। बरगद, नीम, पीपल, पिलखन, शीशम, जामुन, आंवला, पापड़ी, पाकड़ आदि के पौधे नमो फाउंडेशन की निगरानी में तेजी से विकसित और पल्लवित हो रहे हैं। नमो फाउंडेशन हरिद्वार मार्ग पर दाना-पानी प्रतिष्ठान के निकट ग्राम समाज की ढाई बीघा भूमि पर अर्जुन के पौधों के साथ अन्य पौधेरोपित कर अंबेडकर पार्क विकसित करने की मुहिम चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें