निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश
बढ़ापुर। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने निर्माणाधीन बढ़ापुर-नगीना मार्ग का निरीक्षण कर लोनिवि के एक्सईएन को निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाने को कहा है।
शुक्रवार को भाजपा के बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत के साथ निर्माणाधीन बढ़ापुर-नगीना मार्ग का निरीक्षण किया। वर्ष 2021 के पहले महीने में पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुके बढ़ापुर-नगीना मार्ग को नवनिर्माण की सौगात मिली थी। कई वर्षों से सड़क की खस्ताहाल के कारण मार्ग पर चलना दूभर बन गया था। करीब 13 किमी लंबे इस मार्ग की चौड़ाई अभी तक मात्र साढ़े तीन मीटर थी। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता था। उनके प्रयास के कारण इस मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल कर लिया गया। सड़क की चौड़ाई दोगुनी कर हॉट मिक्स से बनाया जाएगा। पिछले माह से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके उपरांत भाजपा विधायक सुशांत सिंह भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता डा. रामकुमार शेखावत के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके ग्राम बासोवाला स्थित आवास पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गहलोत, विकास राजपूत, ठाकुर रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह, ठाकुर अजयराज सिंह, कौशल चौहान, शेखर चौहान, जयवीर पंचवाल, अंकित गुप्ता, शेखर पाल, मुकेश आर्य, श्याम सिंह कश्यप, हेमपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।